ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू
तेहरान, 06 जुलाई । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को तेहरान में शुरू हुई। राजधानी की प्रमुख सड़कों पर लाखों लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुटे। प्रशासन के अनुसार, अंतिम यात्रा लगभग 10 किलोमीटर लंबी है, जिसे पूरा होने में करीब 10 घंटे का समय लगने का अनुमान है। अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जबकि यात्रा मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और दिवंगत नेता को भावभीनी विदाई दी।
अयातुल्ला खामेनेई लंबे समय तक ईरान की राजनीति और विदेश नीति के प्रमुख चेहरों में रहे। उनके निधन के बाद देशभर में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार से जुड़े सभी कार्यक्रम सरकारी प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किए जा रहे हैं और इनमें देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। सरकार ने आम नागरिकों से अंतिम यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उनके निधन को ईरान के राजनीतिक और धार्मिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट