जया प्रदा,महेश मांजरेकर और जरीना वहाब की फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का पहला पोस्टर रिलीज
जया प्रदा,महेश मांजरेकर और जरीना वहाब की फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का पहला पोस्टर रिलीज
मुंबई, भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है और इसमें जया प्रदा, जरीना वहाब और
महेश मांजरेकर, प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
जारी पोस्टर में वर्ष 1947 के भारत-विभाजन की झलक दिखाई गई है। फिल्म में विभाजन की त्रासदी के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान के संघर्ष की कहानी को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। फिल्म में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सैमी नानवानी ने किया है।
‘जय हिंद जय सिंध’ अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी रिलीज़ तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट