हालैंड के दो गोलों ने नॉर्वे को विश्वकप के नॉकआउट में पहुंचाया

हालैंड के दो गोलों ने नॉर्वे को विश्वकप के नॉकआउट में पहुंचाया

न्यूयॉर्क, । नॉर्वे ने एर्लिंग हालैंड के दो गोलों की बदौलत सेनेगल को 3-2 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली।

न्यू जर्सी स्टेडियम में सोमवार रात खेले गये मुकाबले में एर्लिंग हालैंड के शानदार गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल पर जीत दर्ज की। सेनेगल की रक्षात्मक गलतियों का फायदा उठाते हुए मार्कस पेडरसन ने नॉर्वे को बढ़त दिलाई, हाफ टाइम के तुरंत बाद हालैंड ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। सेनेगल के इस्माइला सार ने एक गोल करके स्कोर कम किया, लेकिन हालैंड ने शानदार फिनिशिंग के साथ स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद नॉर्वे ने दबाव झेलने और अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए रक्षात्मक रुख अपनाया, लेकिन सार ने स्टॉपेज टाइम में एक शानदार गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि नॉर्वे ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button