अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत, आठ घायल
अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत, आठ घायल
काबुल, 16 जून । अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। पूर्वी अफगानिस्तान वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। वर्दक प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह भीषण दुर्घटना कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुई। इसमें एक मां-बच्चे और दो अन्य महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है। इससे पहले, दिन में कुनार प्रांत में भी इसी तरह के एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गये थे।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट