कुवैत और बहरीन में ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
कुवैत और बहरीन में ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
कुवैत, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्षेत्र में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बुधवार को ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से जोरदार हमले किए। कुवैती सैन्य सूत्रों ने पुष्टि की है कि ये हमले सीधे तौर पर अमेरिकी सैन्य अड्डों को लक्ष्य बनाकर किए गए थे, जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अधिकारियों के अनुसार, ईरान द्वारा दागे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुँचने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया गया। कुवैत और बहरीन के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इन हमलों को इंटरसेप्ट किया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, धमाकों की तेज आवाजों से इलाके में दहशत फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने नागरिकों और प्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के मलबे के मिलने पर तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर सूचित करें और केवल आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें। सैन्य नेतृत्व ने जनता से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट