वाराणसी में तेज रफ्तार आंधी और ओलावृष्टि की संभावना, रेड अलर्ट जारी

वाराणसी में तेज रफ्तार आंधी और ओलावृष्टि की संभावना, रेड अलर्ट जारी

वाराणसी, 30 मई 1वाराणसी में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले 24 घंटों तक अत्यधिक सतर्क और सुरक्षित रहें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कच्चे या कमजोर निर्माणों से दूर रहें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। तेज हवाएं और बारिश शुरू होते ही तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। किसी भी बड़े पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। लोगों को इस बारे में जागरूक करने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान अनावश्यक घर से बाहर न निकलने दें।

Related Articles

Back to top button