बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में दिखा धुआं, यात्रियों को बाहर निकाला गया

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में दिखा धुआं, यात्रियों को बाहर निकाला गया

बेंगलुरु, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को उड़ान से ठीक पहले इंडिगो के विमान में धुआं दिखने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 6017 बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थी। रनवे की तरफ टैक्सी करते समय विमान के अंदर धुआं देखा गया। इसके बाद तत्काल विमान को खाली कराया गया और संबंधित एजेंसियों को घटना की जानकारी दी गई।

प्रवक्ता ने कहा है कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें टर्मिनल ले जाया गया है।

यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

सूत्रों ने बताया कि यह एयरबस का ए321 विमान था। विमान को सेवा से बाहर कर दिया गया है।

दीद्दार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button