तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग ‘डबल डेट’ के आगामी एपिसोड में बेबी प्लानिंग को लेकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी पर लिया मजेदार तंज

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग ‘डबल डेट’ के आगामी एपिसोड में बेबी प्लानिंग को लेकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी पर लिया मजेदार तंज

मुंबई, 21 मई इस गुरुवार दर्शकों को हंसी और मनोरंजन से भरपूर एक शानदार एपिसोड देखने को मिलेगा, जब टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, पावर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में नजर आएंगे। अपनी शानदार केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत के लिए मशहूर करण और तेजस्वी ने शो में अपने रिश्ते, लिव-इन पार्टनर्स के तौर पर जिंदगी, बिग बॉस के बाद की जर्नी और कई अनकहे किस्सों पर खुलकर बात की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी के उस मजेदार जवाब की रही, जो उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर हुई बातचीत के दौरान दिया।
एक हल्के-फुल्के पल में नेहा धूपिया ने कपल से पूछा, “आप लोग बच्चे कब प्लान कर रहे हो? एक साल तो बताओ!” इस पर बिना एक सेकंड गंवाए तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?”
तेजस्वी का यह जवाब सुनकर नेहा और अंगद दोनों पहले हैरान रह गए और फिर जोर-जोर से हंसने लगे। मजाक को आगे बढ़ाते हुए अंगद ने कहा, “मुझे ये सवाल पसंद आया!” वहीं नेहा ने जवाब दिया, “कुछ लोगों के प्लान करके भी होते हैं!”
बातचीत को और मजेदार बनाते हुए तेजस्वी ने आगे कहा, “अनप्लान करके हम भी वही करेंगे लगता है मुझे… लगता है ऐसा ही होना है!”
दोनों कपल्स के बीच की यह मजेदार और खुली बातचीत इस एपिसोड को बेहद खास बनाती है। रिश्तों से जुड़े खुलासों से लेकर निजी जिंदगी के फनी किस्सों तक, यह एपिसोड दर्शकों को करण और तेजस्वी की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग की एक ताजा झलक दिखाएगा।
अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और शानदार केमिस्ट्री की वजह से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं, और यह एपिसोड उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
करण और तेजस्वी वाला यह खास एपिसोड इस गुरुवार नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button