मॉस्को में ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

मॉस्को में ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक की मौत, तीन अन्य घायल

मॉस्को, रूस के मॉस्को क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हो गए। मॉस्को में भारतीय दूतावास की ओर से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

भारतीय दूतावास के अनुसार हमले में प्रभावित सभी लोग एक कंपनी में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दूतावास के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। दूतावास ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच संघर्षविराम समाप्त होने के बाद हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले ही सीमित अवधि के युद्धविराम के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले फिर शुरू किए थे।

इस बीच वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर बयान देते हुए कहा कि युद्ध के विस्तार और शहरों पर हमलों के जवाब में की जा रही कार्रवाइयों को उचित माना जाना चाहिए। वहीं रूस की ओर से यूक्रेन पर संघर्षविराम उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।

रूसी प्रशासन ने भी हाल के घटनाक्रम को लेकर कहा है कि शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं, लेकिन फिलहाल किसी निश्चित समयसीमा या परिणाम पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का असर केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें काम करने वाले विदेशी नागरिक और श्रमिक भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मॉस्को क्षेत्र में हुई यह घटना भी इसी बढ़ते तनाव की गंभीरता को दर्शाती है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button