बच्चों के साथ ट्रिप को बनाएं मजेदार, सफर से पहले जान लें ये जरूरी बातें

बच्चों के साथ ट्रिप को बनाएं मजेदार, सफर से पहले जान लें ये जरूरी बातें


सही प्लानिंग से आसान होगा सफर
बच्चों के साथ यात्रा करना रोमांचक जरूर होता है, लेकिन बिना तैयारी के यही ट्रिप तनावभरी भी बन सकती है। इसलिए सफर पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
स्मार्ट पैकिंग है जरूरी
ट्रिप पर बच्चों के लिए जरूरत का सामान जरूर रखें, लेकिन ओवर पैकिंग से बचें।
फर्स्ट-एड किट साथ रखें
बच्चों के एक्स्ट्रा कपड़े पैक करें
मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन करें
स्नैक्स और पानी रखें साथ
लंबे सफर में बच्चों को जल्दी भूख लगती है, जिससे वे चिड़चिड़े हो सकते हैं। ऐसे में घर के बने हेल्दी स्नैक्स जैसे मखाना, फल, बिस्कुट और नट्स साथ रखें। साथ ही बच्चों के लिए साफ पानी की बोतल जरूर रखें।
मनोरंजन का रखें ध्यान
लंबी यात्रा बच्चों को बोर कर सकती है। ऐसे में उनके पसंदीदा खिलौने, कहानी की किताबें या कलरिंग बुक साथ रखें। यदि मोबाइल या टैबलेट दे रहे हैं, तो पहले से कार्टून और गेम डाउनलोड कर लें।
बच्चे की नींद के हिसाब से करें ट्रैवल
कोशिश करें कि यात्रा का समय बच्चे के सोने के समय के आसपास हो। इससे बच्चा आराम से सो सकेगा और सफर आसान हो जाएगा। बहुत ज्यादा टाइट शेड्यूल बनाने से भी बचें।
सुरक्षा और सफाई का रखें ख्याल
भीड़भाड़ वाली जगहों पर बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी होती है। उनके बैग या कपड़ों पर नाम और कॉन्टैक्ट नंबर जरूर लिखें। साथ ही सैनिटाइजर, वेट वाइप्स और जरूरी हाइजीन प्रोडक्ट्स हमेशा साथ रखें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
अगर आप फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं या होटल में रुकने वाले हैं, तो बच्चों के पहचान पत्र की ओरिजिनल और फोटोकॉपी साथ रखना न भूलें।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button