शुरुआती कारोबार में एक हजार अंक लुढ़का सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में एक हजार अंक लुढ़का सेंसेक्स

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 690.10 अंक गिरकर 76,638.09 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,000.01 अंक (1.29 प्रतिशत) नीचे 76,318.28 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 206.05 अंक की गिरावट के साथ 23,970.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 369.50 अंक यानी 1.52 प्रतिशत नीचे 23,890 अंक पर रहा। बाजार में सभी समूहों में गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, ऑटो, वित्त और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांक ज्यादा टूटे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button