सोना 800 रुपए महंगा, चांदी भी 3,300 रुपए उछली

सोना 800 रुपए महंगा, चांदी भी 3,300 रुपए उछली

  • सोना 1,53,100 के पार, चांदी

नई दिल्‍ली, 08 मई सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार के कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। बाजार खुलते ही चांदी के भाव 3,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गए, जबकि सोने की कीमत में भी 800 रुपये से अधिक की वृद्धि देखने को मिली, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल है। एमसीएक्स पर 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ने मजबूत शुरुआत की। पिछले सत्र में 2,58,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद होने के बाद, यह आज 2,59,999 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 3,271 रुपये की तेजी के साथ 2,61,811 रुपये तक पहुंच गई। सुबह शुरुआत में यह 2,523 रुपये की बढ़त के साथ 2,61,063 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाले सोने की कीमतों में भी उछाल आया। पिछले सत्र में 1,52,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद होने के बाद, यह 1,52,672 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोना 842 रुपये की तेजी के साथ 1,53,103 रुपये तक पहुंचा। सुबह शुरुआत में 576 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। हाजिर बाजार का मिलाजुला रुख: हालांकि, हाजिर सर्राफा बाजार में सोने की चाल एमसीएक्स के विपरीत रही। 24 कैरेट सोना 320 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,680 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 22 कैरेट सोना 300 रुपये गिरकर 1,39,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 240 रुपये की कमी के साथ 1,14,510 रुपये पर आ गया। दूसरी ओर, हाजिर चांदी में 5,000 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई और यह 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button