रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का केरल में हाई-ऑक्टेन एक्शन शेड्यूल शुरू
रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का केरल में हाई-ऑक्टेन एक्शन शेड्यूल शुरू
हैदराबाद, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मेकर्स ने जानकारी साझा की है कि फिल्म का नया और महत्वपूर्ण शेड्यूल केरल के घने जंगलों में शुरू हो चुका है। यह 15 दिनों का एक हाई-ऑक्टेन शेड्यूल है, जिसमें रश्मिका अपने अब तक के सबसे विस्फोटक और इंटेंस अवतार में नजर आएंगी। वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका को एक्शन डायरेक्टर के साथ कॉम्बैट मूव्स की रिहर्सल करते देखा जा सकता है, जो फिल्म में उनके रॉ और खतरनाक एक्शन सीन्स की गवाही दे रहे हैं।
इस फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस को डिजाइन करने की जिम्मेदारी मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर केचा मास्टर (Kecha Master) को सौंपी गई है। रश्मिका इस रोल के लिए काफी समय से कड़ी मेहनत और डेली ट्रेनिंग कर रही हैं ताकि वे पर्दे पर फिजिकल चैलेंजिंग सीन्स को बखूबी निभा सकें। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त स्टंट कोरियोग्राफर एंडी लॉन्ग भी शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफर श्रेयस कृष्णा और संगीतकार जेक्स बेजॉय की टीम मिलकर इस फिल्म को एक विजुअल ट्रीट बनाने में जुटी हुई है।
रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित ‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों और उनके संघर्षों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ‘अनफॉर्मूला फिल्म्स’ के बैनर तले बन रही यह फिल्म रश्मिका की पिछली फिल्मों से काफी अलग होने वाली है। फिल्म के पोस्टर और हालिया अपडेट्स ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। दमदार विजुअल्स और एक दिलचस्प पटकथा के साथ ‘मैसा’ साल 2026 की सबसे बड़ी एंटरटेनर फिल्म साबित हो सकती है, जिसमें रश्मिका का एक पावरफुल योद्धा वाला अवतार देखने को मिलेगा।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट