रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
देहरादून, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीनों यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना की सूचना बुधवार मध्यरात्रि के करीब मिली जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक, भीरी से औरिंग जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी।
हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनकी पहचान नवीन सिंह (30), अमित सिंह (35) और अंशुल (28) के रूप में हुई है।
दुर्घटना का शिकार हुए सभी युवक स्थानीय थे। हादसे के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट