LSG vs RR: लखनऊ का सामना राजस्थान से, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी

LSG vs RR: लखनऊ का सामना राजस्थान से, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी

मुंबई, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 32वां मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले के दौरान पिच का हाल कैसा रहेगा। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।

आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान को पिछले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ को भी पिछले मुकाबले में हार मिली है। दोनों टीमों के लिए यह सीजन मिला-जुला रहा है।

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार 4 जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अब इस मुकाबले से दोनों टीमें फिर से जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

इकाना स्टेडियम के पिच का हाल?
इकाना स्टेडियम की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है। यही वजह है कि इस मैदान पर ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बनते हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश होने की आशंका न के बराबर है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 4 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि राजस्थान इस आंकड़े को आगे बढ़ाते हैं या लखनऊ इसके करीब पहुंच सकते हैं।

दोनों टीमों की फुल स्कॉड
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वॉड: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button