ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से प्रभावित सभी देशों से फारस की खाड़ी में अपने जहाज भेजने और सामूहिक प्रयास के अंतर्गत अमेरिका को इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को खोलने में मदद करने का आग्रह किया है। श्री ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उसकी सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत खत्म कर दिया है।

श्री ट्रंप ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश, जो इस कृत्रिम प्रतिबंध से प्रभावित हैं, उस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के खतरे को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य, आर्थिक तौर पर पूरी तरह से नष्ट कर दिया है लेकिन दुनिया के जिन देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल मिलता है उन्हें उस मार्ग का ध्यान रखना होगा।

श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ”हम भरपूर मदद करेंगे। अमेरिका उन देशों के साथ समन्वय भी करेगा ताकि सब कुछ जल्दी, सुचारू और अच्छी तरह से हो सके। यह हमेशा से एक सामूहिक प्रयास होना चाहिए था और अब यह होगा। यह दुनिया को सद्भाव, सुरक्षा एवं शाश्वत शांति के लिए एकजुट करेगा।”

उन्होंने दावा किया कि कई देश, विशेष रूप से वे देश जो ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने से प्रभावित हैं, जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ”किसी भी तरह से हम जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलकर सुरक्षित और स्वतंत्र बना देंगे।”

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button