विदेश से घर लौटते समय बढ़ी ड्यूटी-फ्री सीमा

विदेश से घर लौटते समय बढ़ी ड्यूटी-फ्री सीमा

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बैगेज रूल्स 2026 लागू कर दिए हैं, जो 2 फरवरी से प्रभावी हुए। नए नियमों के तहत भारतीय निवासी या वैध वीजा वाले विदेशी नागरिक अब 75,000 रुपये तक का सामान बिना ड्यूटी चुकाए ला सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी। विदेशी पर्यटकों के लिए यह सीमा 25,000 रुपये कर दी गई है। एक साल से अधिक विदेश में रहने वाले भारतीय यात्रियों के लिए गहनों की सीमा बढ़ा दी गई है। महिलाएं 40 ग्राम और पुरुष 20 ग्राम तक सोने के आभूषण बिना ड्यूटी ला सकते हैं, बशर्ते यह व्यक्तिगत उपयोग के लिए हो। 18 साल से ऊपर के यात्री एक नया लैपटॉप या नोटपैड पूरी तरह ड्यूटी-फ्री ला सकते हैं। सिगरेट, शराब की अतिरिक्त मात्रा, सोने-चांदी की छड़ें और टीवी जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान इस छूट के बाहर हैं। विदेशी मुद्रा के नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button