राजद ने सरकार पर बजट में गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

राजद ने सरकार पर बजट में गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बजट 2026-27 पर सरकार को घेरते हुए इसे आम जनता की उम्मीदों से दूर और गंभीर आर्थिक चुनौतियों से निपटने में विफल करार दिया। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने रविवार को कहा कि बजट एक बार फिर देश की विशाल आबादी को प्रभावित करने वाले दो सबसे अहम मुद्दों, तेजी से बढ़ती आय की असमानता और भयावह बेरोजगारी को संबोधित करने में नाकाम रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गहरे और संरचनात्मक संकटों से निपटने के लिए ठोस और दूरगामी नीतियों की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार ने केवल सतही उपायों तक ही खुद को सीमित रखा। राजद सांसद ने यह भी कहा कि बजट में भारी-भरकम और आकर्षक शब्दावली का सहारा लिया गया है, जो कुछ समय के लिए सुर्खियां तो बना सकती हैं, लेकिन इससे आम लोगों की आर्थिक वास्तविकताओं और रोजमर्रा की चिंताओं में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। उनके अनुसार बजट में गरीब, युवा और बेरोजगार वर्ग के लिए ठोस राहत का अभाव साफ नजर आता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button