अपना हर जन्मदिन वैष्णो धाम में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर मनाती हैं संदीपा धर

अपना हर जन्मदिन वैष्णो धाम में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर मनाती हैं संदीपा धर

मुंबई, 01 फरवरी । अभिनेत्री संदीपा धर अपना हर जन्मदिन वैष्णो धाम में माता वैष्णो देवी का दर्शन कर मनाती हैं। संदीपा धर के लिए जन्मदिन सिर्फ़ जश्न और केक तक सीमित नहीं होता। वह हर साल अपने जन्मदिन की शुरुआत माता वैष्णो देवी के दर्शन से करती हैं। यह उनके लिए एक निजी और खास परंपरा है, जिससे उन्हें सुकून और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। दो फ़रवरी को संदीपा का जन्मदिन है।

संदीपा का मानना है कि यदि नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से हो, तो आगे का सफ़र बेहतर रहता है। वैष्णो देवी की यह यात्रा उन्हें मानसिक शांति, आत्मबल और साफ़ सोच देती है, फिर चाहे बात ज़िंदगी की हो या करियर की। फ़िल्म इंडस्ट्री की भागदौड़ और लगातार बदलते माहौल के बीच, आस्था उनके लिए एक सहारा और संतुलन बनाए रखने का ज़रिया है। हालंकि इस साल यह जन्मदिन संदीपा के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अपने करियर के एक अहम दौर में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सेहर में’’ जल्द रिलीज़ होने वाली है और कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी जल्द सामने आनेवाले हैं। ऐसे समय में वह इस नए फेज़ की शुरुआत ख़ास तौर से भगवान के आशीर्वाद के साथ करना चाहती हैं।

गौरतलब है कि फिल्मों के साथ वेब सीरीज़ और डांस से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी संदीपा धर ने धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन रिच्युअल्स यह भी दिखाते हैं कि वह लगातार आगे बढ़ते हुए भी आस्था, अनुशासन और आभार को कितना महत्व देती हैं। साथ ही नए साल की शुरुआत करते हुए, संदीपा धर यह भी साबित करती हैं कि सफलता के रास्ते पर चलते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े रहना कितना ज़रूरी है। यही वजह है कि उनके लिए जन्मदिन की सबसे अच्छी शुरुआत शोर-शराबे से नहीं, बल्कि शांत प्रार्थना से होती है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button