माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ रिलीज

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ रिलीज

मुंबई, 01 फरवरी । अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ लेकर आई हैं। यह लोकगीत शादीशुदा स्त्री के रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर आधारित है। इस गीत को शिवानी सिंह ने गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘सिंगार लागे फीका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि यह लोकगीत रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर बनाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा लग रहा है। मुझे बहुत खुशी इस बात पर होती है कि भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अलग-अलग विधा के भोजपुरी लोकगीत बनाती है, जिससे संगीतप्रेमियों को हमेशा फ्रेश सांग सुनने व देखने को मिलते हैं। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’ शिवानी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़कर उन्हें बहुत खुशी है। इस म्यूजिक कंपनी से उन्हें बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिलता रहता है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को वह दिल से धन्यवाद देती हैं।’

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button