मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी, 26 जनवरी मध्य मेक्सिको में रविवार को एक शौकिया फुटबॉल मैच के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे मध्य राज्य गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों में आए, उतरे और खिलाड़ियों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button