ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इजरायल की यात्रा नहीं करने की दी हिदायत

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इजरायल की यात्रा नहीं करने की दी हिदायत

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को इज़रायल की यात्रा नहीं करने की सहाल दी है। ब्रिटिश सरकार बुधवार को ‘बहुत ज़रूरी यात्र’ को छोड़कर सभी यात्राओं को लेकर चेतावनी जारी की। सरकार ने इसके पीछे क्षेत्र में बढ़ते तनाव का हवाला दिया है, जिससे यात्रा में रुकावट और दूसरे अप्रत्याशित असर हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी यात्रा दिशानिर्देश में कहा गया है कि बिगड़ता सुरक्षा माहौल यात्रियों के लिए जोखिम बढ़ा रहा है और क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सावधानी बरतने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दिशानिर्देश इज़रायल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों दोनों पर लागू होगी और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button