श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराया
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराया
किंगस्टन, 15 जून कामिल मिशारा (नाबाद 61) और दसून शानका (58) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 18.1 ओवरों में 154 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर (36), रॉस्टन चेज (17), शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (14) और अकील हुसैन (14) रन बनाकर आउट हुये। शमार जोसेफ ने (नाबाद 11) रन बनाये। 19वें ओवर की पहली गेंद पर दुश्मांता चमीरा ने रॉस्टन चेज (17) रन को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी का अंत किया। श्रीलंका की ओर से दुश्मांता चमीरा और वानिंदु हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लिये। दुनित वेल्लालगे को दो विकेट मिले। महीश तीक्षणा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों छह विकेट पर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 43 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। पथुम निसंका (सात), कप्तान कुसल मेंडिस (31) और पवन रत्नायाके (एक) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कामिंडु मेंडिस और कामिल मिशारा के बीच चौथे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। कामिंडु मेंडिस (24) रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुई। दसून शानका ने कामिल मिशारा के साथ पांचवें विकेट के लिए 103 रन जोड़कर अपनी टीम के विशाल स्कोर खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दसून शानका को पारी की आखिरी गेंद पर शमार जोसेफ ने आउट किया। शानका ने 24 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली। कामिला मिशारा ने 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 61) रन बनाये।
वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने तीन विकेट लिये। मैथ्यू फोर्ड को दो विकेट मिले। शमार स्प्रिंगर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट