वेस्टइंडीज की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
वेस्टइंडीज की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
साउथैंप्टन, आलिया ऑलेन (चार विकेट) के बाद शमैन कैंपबेल (नाबाद 90) और कप्तान हेली मैथ्यूज (48) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज की महिला टीम ने महिला विश्वकप के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को एक गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। कैंपबेल को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।
वेस्टइंडीज की महिला टीम ने शनिवार रात टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 162 रनों का स्कोर बनाया। ब्रूक हैलिडे ने 32 गेंदों में (40), इसाबेला गेज ने 29 गेंदों में (39), सोफी डिवाइन ने (22) तथा मैडी ग्रीन ने 22 गेंदों में (35) रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए आलिया ऑलेन ने चार विकेट लिये। हेली मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज को पहला झटका दूसरे ओवर में किआना जोसेफ (दो) रनआउट के रूप में लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई शमैन कैंपबेल ने कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ दूसरे विकेट लिए 74 रन जोड़े। 12वें ओवर में जेस केर ने हेली मैथ्यूज 37 गेंदों में (48) रन को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई। डिएंड्रा डॉटिन (छह) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुई। शमैन कैंपबेल ने 62 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 90 रनों की मैच विजई पारी खेली।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट