राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं होने पर कांग्रेस विधायकों का मार्च, उमंग सिंघार समेत कई विधायक हिरासत में

राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं होने पर कांग्रेस विधायकों का मार्च, उमंग सिंघार समेत कई विधायक हिरासत में

नई दिल्ली, मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायकों को राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिलने के बाद मामला राजनीतिक विरोध में बदल गया। राष्ट्रपति भवन में भेंट नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और इसके बाद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च शुरू किया।

मार्च के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अनुमति संबंधी कारणों का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस विधायकों को रोक लिया। विरोध जारी रहने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताया, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस घटनाक्रम के बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button