मेसी का रिकॉर्ड डबल, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

मेसी का रिकॉर्ड डबल, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

डलास,। सुपर स्टार लियोनेल मेसी एक पेनल्टी चूके लेकिन उनके रिकॉर्ड दो गोलों की मदद से पिछले चैम्पियन अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप जे मैच में सोमवार को 2-0 से हराकर नॉक आउट दौर में प्रवेश कर लिया।

मेसी इन दो गोलों के साथ विश्व कप के इतिहास में शीर्ष गोल स्कोरर बन गए। उनके मौजूदा विश्व कप में पांच गोल हो चुके हैं। उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ़ 3-0 की जीत में हैट्रिक दागी थी। फुटबॉल के भगवान समझे जाने वाले मेसी 24 जून को 39 साल के होने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम को नॉक आउट में पहुंचाकर खुद को जन्मदिन का अग्रिम तोहफा दे दिया है।

मेसी ने पहले हाफ के शुरू में एक पेनल्टी पर शॉट गोल के बाहर मार दिया। लेकिन उन्होंने वापसी करते 38 वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी, मेसी ने फिर मैच के इंजरी समय के पांचवें मिनट में दूसरा बेहतरीन गोल दागकर जीत पक्की कर दी।

अपने पहले गोल के साथ मेसी ने मिरोस्लाव क्लोज का विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक 16 गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच के बाद उनके अब 18 गोल हो गए हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button