महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में डूबने से तीन स्कूली छात्राओं की मौत

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में डूबने से तीन स्कूली छात्राओं की मौत

कोल्हापुर, 1महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में वैभववाड़ी तालुका के करुल गांव में एक बांध में तीन स्कूली छात्राएं की डूबकर मौत हो गई।

वैभववाड़ी पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पांच स्कूली छात्राओं का एक समूह करुल स्थित बांध में नहाने गया था। उनमें से तीन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण डूब गईं, जबकि पास मौजूद लोगों ने दो अन्य को बचा लिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही करुल स्थित बांध पर बड़ी संख्या में नागरिक जमा हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि मृत लड़कियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button