मई में सबसे ज्यादा बिका ओला का एस1 प्रो, ओकिनावा का प्रेज प्रो रहा दूसरे नंबर पर..

मई में सबसे ज्यादा बिका ओला का एस1 प्रो, ओकिनावा का प्रेज प्रो रहा दूसरे नंबर पर..

नई दिल्ली, 19 जून । मई में ओला एस1 प्रो सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा। मई में ओला एस1 प्रो की 9,225 यूनिट्स बिकीं। वहीं दूसरे नंबर पर ओकिनावा का प्रेज प्रो स्कूटर रहा। मई में बिक्री के मामले में एथर 450 तीसरे और टीवीएस आईक्यूब चौथे नंबर पर रहा। इसके अलावा चेतक स्कूटर 5वें नंबर पर रहा। तो ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि मई में कौन सा स्कूटर कितना बिका। इसके साथ ही इनके खास फीचर्स के बारे में भी बता रहे हैं।

ओला एस1 प्रो

ओला की एस1 प्रो सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ओला की एस1 प्रो सिंगल चार्ज में 181 किलोमीटर का रेंज देता है, वहीं इसका टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। एस1 प्रो के बैट्री को फुल चार्ज होने में 6 घंटे लगते हैं। इसमें आपको रिवर्स मोड भी मिलता है। एस1 प्रो का रेंज और टॉप स्पीड दूसरे ई-स्कूटर्स से काफी ज्यादा है। इस वजह से यह लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

ओकिनावा प्रेज प्रो

मई में ओकिनावा प्रेज प्रो के 7,339 यूनिट्स बिकें। सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में यह दूसरे नंबर पर है। इसको फूल चार्ज होने में मात्र 3 घंटे लगते हैं। इसका फास्ट चार्जिंग इसको दूसरे स्कूटर्स से अलग बनाती है। लेकिन इसका रेंज 85किलोमीटर है जो ओला एस1 प्रो के मुकाबले काफी कम है।

एथर 450

मई में एथर 450 के 3,667 यूनिट्स बिकें। यह तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसका रेंज 116किलोमीटर और टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसको 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। एथर 30 जून तक अपने यूजर्स को फ्री चार्जिंग फैसिलिटी दे रहा है। एथर 450 में भी आपको रिवर्स फीचर मिलता है।

टीवीएस आईक्यूब

टीवीएस की आईक्यूब, मई में चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। मई में आईक्यूब के 2,637 यूनिट्स बिके। आईक्यूब का टॉप स्पीड 82किलोमीटर/h और रेंज 145किलोमीटर है। टीवीएस ने इस स्कूटर में फास्ट चार्जिंग दिया हैं, बैटरी फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे लगते हैं।

चेतक

मई महीने में चेतक के 2544 यूनिट्स बिकें। यह 5वां सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। चेतक को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। इसका रेंज 90 किलोमीटर और टॉप स्पीड 70किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले महीने के मुकाबले मई में चेतक के सेल्स में 85.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

दीदारे हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button