भोजपुरी फिल्म ‘सास की सौतन’ का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी फिल्म ‘सास की सौतन’ का ट्रेलर रिलीज
एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. और शानवी म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सास की सौतन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘सास की सौतन’ को रौशन सिंह प्रस्तुत कर रहे हैं। रौशन सिंह का मानना है कि यह फिल्म हर उस परिवार की कहानी कहती है, जहां रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़े होते हैं। उनके अनुसार, मजबूत पटकथा, सटीक संवाद और प्रभावशाली अभिनय इस फिल्म की आत्मा हैं। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज के सामने एक सवाल भी रखती है, जिसे दर्शक लंबे समय तक महसूस करेंगे। इस फिल्म में रितेश उपाध्याय, स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता, पाखी हेगड़े, समर्थ चतुर्वेदी, रीना रानी, संजय पांडे सहित कई सशक्त कलाकार नजर आएंगे। निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक नीलमणि सिंह हैं। फिल्म में ओम झा और आदर्श सिंह का संगीत है, जिसके बोल प्यारेलाल यादव, राकेश निराला, धरम हिंदुस्तानी, शान्दारजी और उपेंद्र उजाला ने लिखे हैं।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट