भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव, पानी के बीच दौड़ी लोकल ट्रेन

भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव, पानी के बीच दौड़ी लोकल ट्रेन

मुंबई, 06 जुलाई । मानसून एक बार फिर लोगों की रफ्तार पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरें मुंबई की हैं, जहां लगातार बारिश के बाद रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के आसपास पानी भर गया। पानी के बीच से गुजरती लोकल ट्रेनें और प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री… ये नज़ारा बता रहा है कि मायानगरी की लाइफलाइन पर भी बारिश का असर साफ़ दिखाई दे रहा है। हालांकि ट्रेन सेवाएं जारी हैं, लेकिन जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर साल बारिश के मौसम में सामने आने वाले ऐसे दृश्य एक बार फिर शहर की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button