ब्रिटेन में दो ट्रेनों की टक्कर में एक की मौत, 89 घायल
ब्रिटेन में दो ट्रेनों की टक्कर में एक की मौत, 89 घायल
लंदन, । दक्षिणी इंग्लैंड में बेडफोर्ड के पास दो ट्रेनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 89 लोग घायल हुए हैं।
ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने यह जानकारी दी है। इससे पहले अधिकारियों ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी थी।
परिवहन पुलिस ने कहा, “33 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 11 की हालत गंभीर थी। 56 अन्य लोगों का चोटों के लिए इलाज किया गया।” उन्होंने कहा कि हादसे में एक ट्रेन के चालक की मौत हो गई।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट