जम्मू में पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुयी

जम्मू में पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुयी

जम्मू, 03 मई। जम्मू-कश्मीर के बंतलाब इलाके में पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है।

रात भर चले बचाव अभियान के बाद हालांकि, एक मज़दूर को ज़िंदा बचा लिया गया है, जबकि अभियान रोक दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा, “मलबे में दबे तीसरे मज़दूर का शव मिल गया है, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बंतलाब इलाके में ठठर के पास मरम्मत के दौरान एक पुल का हिस्सा गिरने से चार मज़दूर मलबे में दब गए थे।

उन्होंने कहा, “मज़दूर पुल की मरम्मत कर रहे थे, जिसे पिछले साल अचानक आई बाढ़ में नुकसान हुआ था।” कल दो मज़दूरों की मौत हो गई थी और एक को बचा लिया गया था और चौथा मज़दूर दबा हुआ था, जिसका शव आज सुबह पुलिस, सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ टीम के जेसीबी और दूसरी मशीनरी की मदद से रात भर चले बचाव अभियान के बाद मिला।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने घटना का संज्ञान लिया और दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया। सरकार ने घटना की जांच का भी आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button