गाजा की मिस्र से सटी रफाह सीमा क्रॉसिंग सीमित आवाजाही से फिर से खोली गयी

गाजा की मिस्र से सटी रफाह सीमा क्रॉसिंग सीमित आवाजाही से फिर से खोली गयी

काहिरा, 03 फरवरी । मिस्र और इजराइल के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गाजा की मिस्र से सटी रफाह सीमा क्रॉसिंग सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दी गयी है, जो हमास के साथ संघर्षविराम के आगे बढ़ने की दिशा में एक अहम कदम है।

मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि क्रॉसिंग को खोले जाने के पहले दिन 50 फलस्तीनी आ-जा सकेंगे। संघर्षविराम समझौते के क्रियान्वयन से जुड़ी वार्ताओं में शामिल इस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। मिस्र की सरकारी मीडिया ने भी रफाह सीमा क्रॉसिंग के दोबारा खुलने की पुष्टि की है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button