कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ पर

कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ पर

मुंबई, वित्त वर्ष 2025-26 की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकल शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 65 पैसे के लाभांश की भी घोषणा की है।

तिमाही के दौरान बैंक के ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय आठ प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपये हो गया।

शुल्कों एवं सेवाओं से प्राप्त आय छह प्रतिशत बढ़कर 2,767 करोड़ रुपये रही।

तिमाही के दौरान परिचालन व्यय तीन प्रतिशत बढ़कर 5,137 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने 5,855 करोड़ रुपये का तिमाही लाभ कमाया है जो सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बैंक द्वारा दिया गया कुल बकाया ऋण 31 मार्च को 4,96,009 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। कुल जमा भी 15 प्रतिशत बढ़कर 5,38,301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button