कम उपलब्धता और डीओसी की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

कम उपलब्धता और डीओसी की मांग से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

नई दिल्ली, उपलब्धता की कमी तथा सोयाबीन के तेल सहित खल (डी-आयल्ड केक या डीओसी) की स्थानीय मांग के कारण शुक्रवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम मजबूत रहे। औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण पाम-पामोलीन के दाम भी मजबूत हो गये। लिवाली बढ़ने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत रहे। दूसरी ओर सामान्य एवं सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्स्चेंज दोपहर साढ़े तीन बजे मजबूत बंद हुआ। शिकागो एक्सचेंज में कल रात लगभग 1.5 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां घट-बढ़ जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र में सोयाबीन संयंत्र वालों के बीच सोयाबीन की मांग बढ़ी है। इसके तेल रहित खल (डीओसी) की भी अच्छी मांग है। दूसरी ओर बाजार में आवक की स्थिति कमजोर बनी हुई है। इन कारणों से सोयाबीन तेल-तिलहन में मजबूती है। औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण पाम-पामोलीन तथा स्थानीय मांग के कारण मूंगफली तेल-तिलहन में भी मजबूती दिखाई दे रही है।

सामान्य कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि सरसों तेल का थोक दाम अभी सस्ता है। सरकार को सरसों का स्टॉक बनाकर रखना, खाद्यतेलों के दाम मंहगे होने की स्थिति में फायदेमंद साबित हो सकता है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,725-6,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,750-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,530-2,830 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,340-2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,485 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,425 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,150-6,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,800-5,875 रुपये प्रति क्विंटल।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button