विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आर सी देबनाथ का निधन
त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आर सी देबनाथ का निधन
अगरतला, 02 फरवरी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ का कोलकाता में निधन हो गया। माकपा के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह 66 वर्ष के थे और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटियां हैं। माकपा के एक नेता ने आर सी देबनाथ के निधन की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘देबनाथ पिछले कुछ वर्षों से डायलिसिस पर थे और वह इलाज के लिए कोलकाता में थे, जहां
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
नाबालिग लड़की की खुदकुशी के मामले की जांच के लिये न्यायालय में जनहित याचिका
मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गयी, उनके निधन से राजनीतिक जगत को एक बड़ी क्षति हुई है और हमेशा उनकी कमी महसूस की जाएगी।’’ देबनाथ युवराजनगर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक थे। उन्होंने 1993 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने छह बार यह सीट जीती। वह तीन बार त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विधानसभा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार, विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने देबनाथ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। देबनाथ का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव धर्मनगर में बुधवार को ही किया जाएगा।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
गेट परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय