रूस ने कश्मीर संबंधी रिपोर्ट को खारिज किया, इसे भारत-पाक का द्विपक्षीय मुद्दा करार दिया

रूस ने कश्मीर संबंधी रिपोर्ट को खारिज किया, इसे भारत-पाक का द्विपक्षीय मुद्दा करार दिया

नई दिल्ली, 07 फरवरी। रूस ने रूसी मीडिया में आई उस खबर को खारिज किया है, जिसमें कश्मीर को एक और फलस्तीन बनने की ओर अग्रसर करार दिया है। साथ ही रूस ने अपने उस रुख को दोहराया है कि ये भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा है।

‘रेडफिश’ डिजिटल मीडिया मंच द्वारा कश्मीर पर बने एक नए वृत्तचित्र का ट्रेलर जारी करने के कुछ दिनों बाद यह प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।

रेडफिश मीडिया को ट्विटर पर ‘रूसी सरकार से संबद्ध मीडिया’ के तौर पर दर्शाया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत छह घायल

रूसी दूतावास ने एक बयान में कहा, ”कश्मीर के मुद्दे और द्विपक्षीय विवादों में रूस के हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांत को लेकर उसके आधिकारिक रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।”

बयान में कहा गया कि इस मुद्दे का समाधान केवल भारत और पाकिस्तान द्वारा निकाला जाना चाहिए।

दूतावास ने यह भी कहा कि चैनल द्वारा ट्विटर पर खुद को ‘रूस की सरकार से संबद्ध मीडिया” के तौर पर दर्शाये जाने से वह स्वत: सरकार समर्थित नहीं हो जाता है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

हिजाब पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चाकू दिखाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button