भाजपा विधायक पर हमला

बिहार में भाजपा विधायक पर हमला

पटना, 28 अक्टूबर। बिहार के भागलपुर शहर में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा विधायक अमित मंडल पर उनके आवास पर हमला किया। झारखंड के गोड्डा से विधायक मंडल के सीने, पेट और हाथों में चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि फेस मास्क पहने हमलावरों ने बुधवार रात को करीब 10 बजे विधायक पर हमला किया।

तिलकामांझी के एसएचओ राज रतन ने कहा, विधायक तिलकामांझी इलाके में अपने आवास में थे, जब 10 से 12 लोगों ने उन पर पत्थरों और ईटों से हमला किया। अंगरक्षक उन्हें बचाने में कामयाब रहे। घटना के बाद मंडल के समर्थक हमला स्थल पर पहुंच गए।

राज रतन ने कहा, भाजपा विधायक ने तिलकामांझी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अमित मंडल अपने पिता रघुनंदन मंडल के निधन के बाद राजनीति में शामिल हुए, जो बिहार विधानसभा में पूर्व विधायक थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गार्ड द्वारा महिला परीक्षार्थी की स्लीव काटने के मामले पर एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को भेजा पत्र

Related Articles

Back to top button