बूथ को मजबूत करने के अभियान में जुटे जेपी नड्डा -देश भर के कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र..

बूथ को मजबूत करने के अभियान में जुटे जेपी नड्डा -देश भर के कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र..

नई दिल्ली, 25 मई । चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की कवायद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं जुट गए हैं।

बुधवार को जेपी नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों और बूथ को मजबूत बनाने के अभियान से जुड़े नेताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों के साथ संवाद करने को कहा है ताकि पार्टी देश के हर बूथ पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कर सके।

जेपी नड्डा के संबोधन के दौरान विभिन्न प्रदेशों से भी भाजपा नेता वर्चुअली कार्यक्रम से लाइव भी जुड़े थे। दरअसल, 2024 के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने संगठन को अभी से चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। बूथ जीता तो चुनाव जीता के गुरुमंत्र के साथ भाजपा ने देश के सभी बूथों पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं खासकर लाभार्थियों के साथ संवाद करने की विशेष रणनीति बनाई है। पार्टी के लिहाज से मजबूत बूथों को और ज्यादा मजबूत बनाने के साथ ही भाजपा की नजर खासतौर से देश के उन 73 हजार बूथों पर है, जहां पार्टी को पिछले चुनाव में ज्यादा समर्थन नहीं मिला था। पिछले चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, उनके हारे हुए बूथों के साथ-साथ जीती हुई सीटों के ऐसे बूथों पर भी संगठन को मजबूत किया जाना है जहां पिछली बार भाजपा को कम वोट मिले थे।

दीदारे ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button