ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने दी जान…

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने दी जान…

अंबरनाथ, 21 अप्रैल। अंबरनाथ में एक विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले विवाहिता ने एक वीडियो बनाया, उसे अपनी बहनों को भेजा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम विधि राजेंद्र गायकवाड़ था। उन्होंने 2013 में राजेंद्र गायकवाड़ से शादी की थी। उनके पति राजेंद्र खाड़ी देश में काम करते हैं और वह अपने सास-ससुर, देवर और ननद के साथ अंबरनाथ पूर्व के रॉयल पार्क में रह रही थीं। पिछले कुछ दिनों से उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस उत्पीड़न से तंग आकर विधि ने आखिरकार यह आत्मघाती कदम उठाया। शनिवार की सुबह उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि किस तरह उसे परेशान किया जा रहा है और यह वीडियो उसने अपनी बहनों को भेजा। इसके तुरंत बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी बहनों ने यह वीडियो देखकर विधि को फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया, तब बहनें विधि के ससुराल पहुंचीं तो पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली है। उधर मृतक के परिजनों ने मांग की है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button