वाराणसी : एक क्लिक पर भवन स्वामियों की संपत्ति का मिलेगा ऑनलाइन ब्योरा, नगर निगम अपडेट कर रहा सॉफ्टवेयर….

वाराणसी : एक क्लिक पर भवन स्वामियों की संपत्ति का मिलेगा ऑनलाइन ब्योरा, नगर निगम अपडेट कर रहा सॉफ्टवेयर….

वाराणसी, 13 अगस्त। अब एक क्लिक पर ही नगर के 2.20 लाख भवन स्वामियों की संपत्ति का ऑनलाइन ब्योरा मिल जाएगा। नगर निगम प्रशासन की ओर से सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। इससे घर बैठे लोगों की समस्याओं का समाधान भी होगा।

सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद लोग आसानी से जान पाएंगे कि किस भवन का कितना पैसा कब-कब जमा हुआ, कितना एरिया और क्या स्टेटस है, इन सबका रिकॉर्ड सुरक्षित होगा। सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के काम में नगर निगम की पूरी तकनीकी टीम लगी हुई है। पहले चरण में बिल को एकीकृत किया गया है। गृहकर, सीवर कर और जलकर का एक ही बिल आ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल से भवन स्वामियों को गृहकर, जलकर और सीवर कर का एक ही बिल जारी किया जा रहा है। इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं है। यदि किसी को दिक्कत हो तो आपत्ति के माध्यम से इसे दुरूस्त करा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है। जल्द ही सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button