लेना चाहते है स्नोफॉल का मजा, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों पर तुरंत पहुंच जाएं….

लेना चाहते है स्नोफॉल का मजा, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों पर तुरंत पहुंच जाएं….

बर्फ के साथ खेलने का अपना ही मजा है क्‍यूंकि हम मस्‍ती भी करते हैं और खुद को कुदरत की ओर से बहुत ब्‍लेस्‍ड फील करते हैं कि हम इतनी खूबसूरत वादियों में सैर कर पा रहे हैं। तो अगर आपको भी बर्फीली वादियां पसंद हैं लेकिन दिल्‍ली में रहते हैं और कहीं दूर नहीं जाना चाहते तो आइए हम आपको बताते हैं आपके ही आस-पास बसी खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में…

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हमारे जेहन में बर्फ का ख्‍याल आता है तो सबसे पहले मनाली का नाम ही सामने होता है। दिल्‍ली से केवल 540 किलोमीटर की दूरी पर है यह खूबसूरत जगह। यहां आकर आप बर्फ से ढके पहाड़ को करीब से देख सकते हैं, मस्‍ती कर सकते हैं। रिवर क्रासिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा रोहतांग पास, सोलांग वैली जाना न भूलें। ये आपके लिए बेहद रोमांचक जगह होगी।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

बर्फ से सजा-संवरी ये अनोखी जगह दिल्‍ली से केवल 342 किलोमीटर की दूरी पर है। वीकेंड्स पर यहां सबसे ज्‍यादा भीड़ होती है। यहां आपको खूबसूरत पहाड़ी चोटियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां का क्राफ्ट बाजारा बहुत ही खूबसूरत है। वहां से आप हैंडीक्राफ्ट और लकड़ी के बेहतरीन सामान खरीद सकते हैं।

औली, हिमाचल प्रदेश

ये हिमाचल का ड्रीमलैंड डेस्टिनेशन है। साथ ही हैवी स्‍नोफॉल के लिए भी जाना जाता है। यहां गिरने वाली मुलायम बर्फ में बच्‍चे बहुत मस्‍ती करते हैं। देवदार के वृक्ष इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यहां आप स्‍कीइंग का भी लुत्‍फ उठा सकते हैं। यह दिल्‍ली से 505 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मुनस्‍यारी, उत्‍तराखंड

यह हर तरफ से पर्वतों से घिरी हुई जगह है। यहां गंगा नदी के किनारे बसे छोटे-छोटे गांव और उनकी खूबसूरती पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां भी अच्‍छी बर्फबारी होती है। दिल्‍ली से यह जगह 560 किलोमीटर दूर है।

मुक्‍तेश्‍वर, उत्‍तराखंड

यूं तो उत्‍तराखंउ में तमाम बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं लेकिन मुक्‍तेश्‍वर की बात ही अलग है। यहां हैवी स्‍नोफॉल होता है। इसके चलते यूं लगता है जैसे पूरा मुक्‍तेश्‍वर बर्फ से सजाया गया हो। दिल्‍ली से यह जगह केवल 350 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां जाएं तो कपिलेश्‍वर टेंपल ट्रेक, बर्ड वॉचिंग और वॉटरफॉल्‍स देखना न भूलें।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button