बरेली में बन्द फैक्ट्री में पकड़ा गया तेंदुआ…

बरेली में बन्द फैक्ट्री में पकड़ा गया तेंदुआ…

बरेली, 30 जुलाई हाफिजगंज इलाके में बीते एक माह से तेंदुए की दहशत ने लोगों को परेशान कर रखा था। तेंदुए के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे मगर वन विभाग तमाम कोशिशों के बाद भी उसे पकड़ने में नाकाम रहा। अब मंगलवार की देर रात तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो राहत की सांस ली।

दरअसल हाफिजगंज में बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में सबसे पहले तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कई बार तेंदुए को खेतान फैक्ट्री के अलावा खेतों और सड़क पर देखा गया। माना गया कि तेंदुआ ने फैक्ट्री के अंदर ही डेरा डाल रखा है। लोग इतने दहशत में थे कि अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा और कैमरे लगाए थे। मगर तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी।

वन विभाग की टीम ने खेतान फैक्ट्री के अंदर भी पिंजरा लगाया था। मंगलवार की रात बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। सुबह तेंदुआ पकड़े जाने की जानकारी हुई तो सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। तेंदुए रेस्क्यू हो जाने के बाद वन विभाग की टीम अब उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रही है।

तेंदुआ ने फैक्ट्री के चौकीदार को के अलावा एक किसान को भी घायल कर दिया था। पंडरी नौमहला के किसान नारायनदास खेत पर खाद लगाने गए थे जहां तेंदुआ ने उनको निशाना बनाया था। किसान पर हमले के बाद से लोग और भी ज्यादा डर गए थे। वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश था। मगर अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button