पावरप्ले में छक्के मारने में अव्वल रही रॉयल्स…

पावरप्ले में छक्के मारने में अव्वल रही रॉयल्स…

मुंबई, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में भले ही राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन खराब रहा हो पर पावरप्ले में उसके बल्लेबाज छाये रहे हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रॉयल्स ने सभी अन्य टीमों को पीछे छोड़ दिया है। रॉयल्स ने पावरप्ले में कुल 37 छक्के लगाये हैं, जो इस सीजन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। राजस्थान रॉयल्स के पावरप्ले में आगे रहने का श्रेय उनके सलामी बल्लेबाजों खासकर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन व रियान पराग को जाता है। सैमसन के बाहर होने पर टीम के लिए यशस्वी जयसवाल ने अहम भूमिका निभाते हुए 9 मैचों में 356 रन बनाये हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआ) है, जिसने 29 छक्के लगाये हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 26 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि पंजाब किंग्स 25 छक्के लगाकर चौथे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 23 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 छक्के लगाए, जबकि गुजरात टाइटंस 17 छक्कों के साथ सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने 15 छक्के लगाये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद 12 छक्कों के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इस सूची में सबसे नीचे है, जिसने पावरप्ले में केवल 5 छक्के लगाए हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button