दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन अब मोबाइल ऐप अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा…

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन अब मोबाइल ऐप अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा…

नई दिल्ली, 03 मार्च । दिल्ली नगर निगम प्रशासनिक सुधारों की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। निगम कर्मचारियों की कार्यकुशलता और समयबद्धता में सुधार लाने के लिए, दिल्ली नगर निगम मार्च 2025 से सभी कर्मचारियों का वेतन मोबाइल ऐप अटेंडेंस के आधार पर तैयार करेगा। निगम कर्मचारियों को एमसीडी स्मार्ट मोबाइल ऐप पर दर्ज की गई उपस्थिति के अनुसार वेतन मिलेगा। जो कर्मचारी मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं करेंगे, उन्हें केवल उन्हीं दिनों के लिए वेतन मिलेगा जिनके लिए उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है। निगम के वित्त विभाग के कर्मचारियों के लिए फरवरी 2025 माह में वेतन से जुड़ी उपस्थिति प्रणाली लागू की गई थी। यह प्रणाली अब आगामी महीनों में निगम के मुख्यालय और सभी जोनों के सभी विभागों में लागू की जाएगी। दिल्ली नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य कार्यरत कर्मचारियों में पारदर्शिता को बढ़ावा देना व उनकी कार्य कुशलता में सुधार लाना है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button