पेरियार की प्रतिमा को विरूपित करने के आरोप में हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा को विरूपित करने के आरोप में हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोयंबटूर, 11 जनवरी। समाज सुधारक पेरियार ई वी रामासामी की प्रतिमा को विरूपित करने के आरोप में हिंदू मुन्नानी संगठन के दो पदाधिकारियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वेल्लोर में थंथा पेरियार स्टडी सेंटर के सामने स्थित मूर्ति रविवार की सुबह विरुपित पाई गई थी। प्रतिमा को चप्पलों की माला पहनाई गई थी और यह भगवा रंग के पाउडर से पोती हुई मिली, जिसके बाद द्रविड़ कषगम जैसे संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कांग्रेस ने चुनाव अभियान और घोषणा पत्र समितियों का गठन किया

उन्होंने बताया कि पास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरा से एकत्र फुटेज के सत्यापन के बाद, पुलिस ने अपराध में शामिल दो लोगों की पहचान की और गिरफ्तार किए गए अरुण कार्तिक और मोहन राज को हिंदू मुन्नानी का वार्ड पदाधिकारी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के जुर्म स्वीकार करने के बाद, उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, शाह और योगी आदित्यनाथ भी हुए शामिल

Related Articles

Back to top button