तेंदुए और पैंगोलिन की खाल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

 जलपाईगुड़ी में तेंदुए और पैंगोलिन की खाल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 06 जनवरी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तेंदुए और पैंगोलिन की खाल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक के रूप में तस्करों से संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जब खाल को भूटान से भारत के सीमावर्ती दोआर क्षेत्र में भेजा जा रहा था तभी तस्करों को जलपाईगुडी के बाताबारी में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से तेंदुए की और पैंगोलिन की खाल बरामद की गई। नगरकाटा निवासी दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर, आगे की जांच की जा रही है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्यों में कानून व्यवस्था व कोविड स्थिति की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button