डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी, बैतूल में फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी, बैतूल में फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

बैतूल, 25 मार्च । भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित करने की दिशा में बैतूल जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जनगणना कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 64 फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण मंगलवार से प्रारंभ हो गया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 24 से 26 मार्च तक तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 1 से 3 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक पीएम श्री एम.एल.बी. विद्यालय, बैतूल में होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का संचालन प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी वंदना जाट के निर्देशन में किया जा रहा है। राज्य स्तर से मास्टर ट्रेनर अनामिका जैन तथा जिले के मास्टर ट्रेनर विनोद कुमार अडलक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जनगणना 2027 की रूपरेखा, प्रक्रियाएं, कानूनी प्रावधान तथा प्रगणक और पर्यवेक्षकों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button