बोल्ड अदाओं के कारण सुर्खियों में ऑब्रे ओडे…
बोल्ड अदाओं के कारण सुर्खियों में ऑब्रे ओडे…

लंदन , 27 अप्रैल। अपनी बोल्ड अदाओं के कारण पॉप सिंगर ऑब्रे ओडे सुर्खियों में हैं। ऑब्रे ओडे इस बार सोशल मीडिया पर कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऑब्रे पिंक कलर के स्किन-रिवीलिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसने उनके फैंस को एक बार फिर दीवाना बना दिया है। उनका ये लुक इतना बोल्ड और ग्लैमरस है कि कई तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है। ऑब्रे ने इस खास मौके पर पिंक बिकिनी के साथ उसी रंग की नेट लैंगिंग और हाथों में ग्लव्स पहन रखे हैं। साथ ही उन्होंने पिंक लिपस्टिक, शिमरी आईशैडो और मस्कारा के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया है। उनके बालों में बटरफ्लाई हेयरबैंड उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहा है।
इन तस्वीरों में वह सोफे पर लेटी हुईं कैमरे की ओर दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी अदाओं और हुस्न ने फैंस को हैरान कर दिया है। ऑब्रे ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हियर फार दी वाइब – 5 पीस डांस सेट – पिंक, अंडर द डेजर्ट सन क्रोकेट मैक्सी ड्रेस, कियान पेटेंट हील्स – ब्लैक। उनके इस पोस्ट को 51,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
कई लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस लुक की जमकर सराहना की है। हालांकि, कुछ लोगों ने ईस्टर जैसे धार्मिक पर्व पर इस तरह की बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करने पर नाराजगी भी जाहिर की है। यूजर्स का मानना है कि त्योहारों की भावना और गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं एक ओर उनके स्टाइल की तारीफ, तो दूसरी ओर उनकी टाइमिंग को लेकर आलोचना।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट