आईपीएल में हर सत्र के साथ बढ़ रही छक्कों की संख्या -नये नियम का भी हुआ प्रभाव…
आईपीएल में हर सत्र के साथ बढ़ रही छक्कों की संख्या -नये नियम का भी हुआ प्रभाव…

मुम्बई, 20 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साल 2008 में शुरु होने के बाद से ही अब तक हुए 1133 मैचों में 13614 छक्के लगे हैं। आईपीएल का अभी 18 वां सत्र चल रहा है। इसमें नये नियमों से भी मैच बल्लेबाजों के पक्ष में गया है और अधिक छक्के लगे हैं। इस सत्र में अब तक हुए 34 मैचों में ही 587 छक्के लगे हैं। इस प्रकार हर मैच में 17.2 छक्के लगे हैं। यह आईपीएल के किसी भी सत्र से ज्यादा है।
वहीं शुरुआती सत्र 2008 में 622 छक्के ही लगे थे। इस प्रकार प्रति मैच औसतन 10.72 छक्के लगे पर इसके बाद के सत्र से ही छक्कों की तादाद बढ़ने लगी। आईपीएल 2013 तक औसत छक्कों की संख्या 10 से कम रही लेकिन 2014 में यह बढ़कर 11.90 पहुंच गई। तब से हर मैच 10 से ज्यादा छक्के लग रहे हैं। इसका कारण 2022 में आये इम्पैक्ट प्लेयर नियम को भी माना गया है। इसके बाद छक्कों की संख्या में काफी तेजी आई है। एक अतिरिक्त खिलाड़ी होने की वजह से टीमें ज्यादा जोखिम लेने लगी है। 2022 में पहली बार लीग में 1000 से ज्यादा छक्के लगे। प्रति मैच छक्कों की संख्या पहली बार 14.35 रही। वहीं साल 2023 में यह पहली बार 15 के ऊपर पहुंच गई। उस सीजन 74 मैचों में कुल 1124 छक्के लगे थे। हर 15.34 गेंद के बाद एक छक्का लग रहा था।
वहीं 2024 सीजन में ओर तेजी देखी गयी। इस दौरान 8 बार टीमों ने 250 से ज्यादा रन बनाये। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287 रन रहा। 262 रनों के लक्ष्य को भी टीमों ने हासिल कर लिया। इस सत्र में बल्लेबाजों ने कुल 1260 छक्के मारे। प्रति मैच 17.02 छक्के लगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस दौरान सबसे ज्यादा 178 छक्के लगाये। 165 छक्कों के साथ आरसीबी सूची में दूसरे स्थान पर थी। लीग में अभी तक 1133 मैच हुए हैं और कुल 13614 छक्के लगे हैं। वहीं आईपीएल के 2025 सत्र में छक्कों की संख्या भी तेजी है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट